जिन सीटों पर चुनाव हुए हैं, उनमें उस्मानाबाद, बीड, लातूर, रायगढ़, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, नासिक, परभणी-हिंगोली, अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर और गढ़चिरौली शामिल हैं। बतादें कि रायगढ़, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील तटकरे के बेटे अनिकेत तटकरे विजयी हुए हैं। उन्होंने शिवसेना के राजीव साबले को 306 मतों से हराया है। वहीं, नासिक सीट शिवसेना के खाते में गई है। शिवसेना के नरेंद्र दराडे 200 मतों से विजयी हुए हैं। उन्हें कुल 412 मत मिले। इसके अलावा परभणी-हिंगोली सीट पर भी शिवसेना का कब्जा रहा। यहां शिवसेना के विप्लव बाजोरिया ने कांग्रेस के सुरेश देशमुख को 35 वोटों से हराया। अमरावती सीट पर भाजपा का कब्जा हुआ है। यहां भाजपा उम्मीदवार प्रवीण पोटे 458 मतों से विजयी हुए हैं। इस सीट से कांग्रेस को सबसे बड़ी हार मिली है। वहीं, वर्धा, चंद्रपुर और गढ़चिरौली से भाजपा उम्मीदवार रामदास आंबटकर चुनाव जीतें हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के इंद्रकुमार सराफ को 37 वोटों से हराया है। उस्मानाबाद, बीड और लातूर सीट पर मतगणना जारी है।