वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपने ट्वीट में राहुल गांधी की निंदा करते हुए कहा, "राहुल गांधी 'रेप इन इंडिया' कह कर क्या संदेश देना चाहते हैं? 'रेप' शब्द का इस्तेमाल करना इतना सहज कैसे है? क्या उन्हें एहसास है कि यह महिला के लिए कितना कष्टप्रद है? दो राज्यों में जहां इन मामलों की संख्या ज्यादा है, जहां महिला आयोग नहीं है, वहां कांग्रेस की सरकारें हैं। इस बारे में क्या कहेंगे?"