
राज्यसभा में कालाधन पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में वित्तमंत्री पीयूष घोयल ने कहा कि स्विस बैंकों में पिछले साल भारतीयों का धन घटा है। गोयल का दावा है कि ‘स्विस बैंकों में भारतीय लोगों का धन 2017 में 34.5 फीसदी कम हुआ है।’ उन्होंने कहा कि 2014 में सरकार के आने के बाद काला धन पर जो प्रहार किया गया है, उसी के कारण स्विस बैंकों में जमा धनराशि में 2017 के अंत तक 80 प्रतिशत की कमी आई है।