मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा है कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से भाजपा और पीएम मोदी उसी तरह से घबराए हुए हैं जैसे पिछले लोकसभा चुनाव में हार के डर से कांग्रेस परेशान थी। उन्होंने दावा किया है कि इसके पीछे असली वजह गरीबों, मजदूरों, किसानों के साथ दलितों, पिछड़ों व मुस्लिम विरोधी भाजपा की सोच है।