महाभियोग लाने वाली कांग्रेस अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी
केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि कांग्रेस के मनमुताबिक चीजें न होने पर वह हर काम में बाधा डालती है। संसद न चलने देना, सरकार के बिल पास न होने देना, चुनाव में हारने पर ईवीएम पर सवाल उठाना और जीतने पर ईवीएम के खिलाफ चुप्पी साधना और अब अदालतों पर हमला करना इसका उदाहरण है। विजय गोयल ने कहा कि उपराष्ट्रपति की तरफ से महाभियोग प्रस्ताव खारिज किए जाने के बाद कांग्रेस उसी सुप्रीम कोर्ट जाएगी, जिसके जजों पर उन्होंने अविश्वास व्यक्त किया है। ऐसा करके वह संवैधानिक संकट पैदा करना चाहती है।