25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीबीआई Vs ममता: तेजस्वी यादव ने ममता बनर्जी का किया समर्थन, मुलाकात करने पहुंचे कोलकाता

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी ममता बनर्जी का समर्थन किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 5 Feb 2019, 9:10 AM IST

सीबीआई Vs ममता: तेजस्वी यादव ने ममता बनर्जी का किया समर्थन, मुलाकात करने पहुंचे कोलकाता

सीबीआई Vs ममता: तेजस्वी यादव ने ममता बनर्जी का किया समर्थन, मुलाकात करने पहुंचे कोलकाता

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में रविवार देर शाम सीबीआई और ममता सरकार के बीच शुरू हुए घमासान ने अब सियासी रंग ले लिया है। तमाम विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों ने ममता बनर्जी का समर्थन किया है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी ममता बनर्जी का समर्थन किया है। तेजस्वी यादव पटना से कोलकाता रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार प्रहार किया जा रहा है। सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स विभाग बीजेपी के फायदे के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री पद पर कोई पर्मानेंट नहीं रहता। बता दें कि ममता बनर्जी को समर्थन देने के लिए डीएमके नेता कनिमोझी भी कोलकाता पहुंच गई हैं।

तेजस्वी ने ममता को फोन कर जताया था समर्थन

आपको बता दें कि रविवार की देर रात जब यह घटनाक्रम सामने आया उस वक्त तेजस्वी यादव ने फोन कर ममता बनर्जी से बात की और अपना समर्थन जताया था। इस बाबत एक ट्वीट करते हुए तेजस्वी ने लिखा था 'बीते कुछ महीनों में CBI पर BJP दफ्तर के दवाब में लिए गए राजनीतिक निर्णयों के कारण राज्य सरकारों को ऐसा निर्णय लेना पड़ेगा। अगर अब भी CBI भाजपा के गठबंधन सहयोगी की तरह कार्यरत रही तो किसी दिन न्यायप्रिय आम अवाम अपने तरीक़े से इनका हिसाब ना कर दे। लोकतंत्र में जनता से बड़ा कोई नहीं'। बता दें कि इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने सोमवार को इस बात की पुष्टि कर दी थी कि ममता बनर्जी ने देश की तानाशाही सरकार के खिलाफ जो भी फैसला लिया है उनके समर्थन में तेजस्वी यादव कोलकाता जाएंगे।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.