बता दें कि राज्यपाल ने एनसीपी को रात 8:30 बजे तक का समय दिया है कि वो सरकार बनाने का दावा पेश करे, लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए एनसीपी सरकार बनाने के लिए समर्थन नहीं जुटा पा रही है। बता दें कि एनसीपी से पहले राज्यपाल ने शिवसेना को समय दिया था, लेकिन शिवसेना तय समयसीमा के अंदर सरकार बनाने का दावा पेश नहीं कर पाई। शिवसेना ने इससे पहले एनडीए से अलग होने का फैसला किया था, जिसके बाद ये खबरें सामने आई थीं कि वो एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार बनाने जा रही है, लेकिन इन तीनों पार्टियों का अभी एकसाथ आना संभव नहीं हो पाया है और यही दिक्कत एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन के सामने आ रही है।