4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार का निधन, तीन दिनों के लिए झुका रहेगा राष्‍ट्रीय घ्‍वज

मोदी सरकार में संसदीय कार्यमंत्री रहे अनंत कुमार 59 साल के थे। वह पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 12 Nov 2018, 7:48 AM IST

ananth kumar

संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार का निधन, बेंगलूरु दक्षिण से छह बार रहे सांसद

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। अनंत कुमार कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने 59 साल की उम्र में बेंगलुरु में अंतिम सांस ली। अनंत कुमार कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ से सांसद थे। उन्होंने सोमवार एक बजकर 50 मिनट पर अंतिम सांस ली। अनंत कुमार के पार्थिव शरीर को सुबह 9 बजे के बाद बेंगलुरु के नेशनल कॉलेज ग्राउंड लोगों के दर्शनार्थ रखा जाएगा। यहीं पर उन्‍हें श्रद्धांजलि भी दिया जाएगा। भारत सरकार ने संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार के निधन पर तीन दिनों तक सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। केंद्र सरकार ने उनके सम्‍मान में इस बात की घोषणा की है।

कर्नाटक में पार्टी को मिली मजबूती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अनंत कुमार के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि अहम सहयोगी और दोस्त के निधन से दुखी हूं। उन्‍होंने अनंत कुमार के परिवार और समर्थकों के लिए संवेदनाएं भी व्‍यक्‍त की है। पीएम ने ट्वीट में लिखा है कि अनंत कुमार ने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने के लिए काफी काम किया। उनकी प्रयास से पार्टी को काफी मजबूती मिली।

फेफड़ों के कैंसर से पीडि़त थे
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अनंत कुमार वेंटिलेटर पर थे। बेंगलूरु साउथ से लगातार छह बार जीत हासिल करने वाले अनंत कुमार को फेफड़ों का कैंसर था। उनका इलाज लंदन और न्यूयॉर्क में भी हुआ था। अनंत कुमार के निधन पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि है कि यह जानकर बहुत दुख हुआ अनंत कुमार अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने पूरे जीवन भारत की सेवा की। बेंगलुरु हमेशा उनके दिल और दिमाग में था।