26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केन्द्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का बड़ा ऐलान, अब लूंगा राजनीति से संन्यास, बस यह सपना हो जाए पूरा

केन्द्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अब राजनीति से संन्यास लेना चाहता हूं।
less than 1 minute read
Google source verification
bir

केन्द्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का बड़ा ऐलान, अब लूंगा राजनीति से संन्यास, बस यह सपना हो जाए पूरा

नई दिल्ली। अगामी लोकसभा चुनाव सिर पर आ चुका है। पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। लेकिन, इसी बीच भाजपा के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पार्टी के कद्दावर नेता और केन्द्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने अचानक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा, बस एक सपना पूरा हो जाए।

बेटे को लाना चाहते हैं राजनीति में...

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अब वह राजनीति को अलविदा करने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन, उससे पहले चाहते हैं कि उनका बेटा बृजेन्द्र सिंह सक्रिय राजनीति में आ जाए। वह चाहते हैं कि बृजेंद्र राजनीति में आकर जनता की सेवा करे। गौरतलब है कि बीरेन्द्र सिंह का बेटा बृजेन्द्र सिंह आइएएस ऑफिसर हैं। हालांकि, बृजेन्द्र सिंह की ओर से अब तक इस मामले में कोई बयान नहीं आया है। लेकिन, केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इसका अंतिम फैसला खुद बृजेंद्र सिंह और भारतीय जनता पार्टी को करना है।

बेटे के आने के बाद लूंगा संन्यास- केन्द्रीय मंत्री

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बृजेंद्र सिंह जैसे युवा को भी आज की राजनीति का स्‍वरूप अच्छा नहीं लगता होगा। बीरेंद्र सिंह का कहना है कि इसके बावजूद वह राजनीति में साफ छवि के युवाओं को आगे आने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, क्योंकि जब तक युवा सोच के नौजवान राजनीति में नहीं आएंगे तब तक राजनीति से गंदगी नहीं हटेगी। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि बृजेंद्र जैसे नई सोच वाले युवाओं काे राजनीति में आकर माहौल बदलना चाहिए। अब देखना यह है कि बृजेन्द्र सिंह कब राजनीति में आते हैं और केन्द्रीय मंत्री कब तक संन्यास का ऐलान करते हैं।