12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समय से पहले तेलंगाना में हो सकता है विधानसभा चुनाव, सीएम ने दिए संकेत

तेलंगाना में समय पूर्व विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने इसके संकेत दिए हैं।

2 min read
Google source verification
KCR MEETING

समय से पहले तेलंगाना में हो सकता है विधानसभा चुनाव, सीएम ने दिए संकेत

हैदराबादः तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को कहा कि वह समय पूर्व चुनाव के लिए तैयार हैं और उन्होंने विपक्ष को भी इसके लिए तैयार रहने की चुनौती दी। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख ने कहा कि चुनाव समय से पहले कराए जा सकते हैं। राव ने विश्वास जताया कि टीआरएस 119 सदस्यीय विधानसभा में 100 से अधिक सीटें जीतेगी। बता दें कि राव ने 15 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसके बाद से समय पूर्व चुनाव की अटकलें तेज हो गई थी।

अगले साल अप्रैल-मई में होने हैं चुनाव
तेलंगाना विधासभा के चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव के दौरान होने हैं, लेकिन टीआरएस प्रमुख की प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद से खबरें आर रही हैं कि चुनाव पहले ही कराए जा सकते हैं। समझा जाता है कि पीएम मोदी ने संकेत दिया है कि लोकसभा और राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना विधानसभाओं के चुनाव एक साथ नवंबर-दिसंबर में कराए जा सकते हैं। केसीआर के नाम से मशहूर राव ने पिछले कुछ दिनों के दौरान टीआरएस नेताओं के साथ बैठकें कर संभावित समय पूर्व चुनाव पर चर्चा की है और पार्टी की तैयारी की समीक्षा की है।

पूर्व कांग्रेसी नागेंद्र ने थामा टीआरएस का दामन
केसीआर ने रविवार को पूर्व मंत्री दनम नागेंद्र को औपचारिक रूप से टीआरएस में शामिल कर लिया। नागेंद्र ने दो दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और वह अपने समर्थकों सहित टीआरएस में शामिल हो गए। इस मौके पर केसीआर ने कहा कि सभी सर्वेक्षण दिखा रहे हैं कि टीआरएस अगला चुनाव जीतेगी, क्योंकि पार्टी स्वर्णिम तेलंगाना का लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत कर रही है। उन्होंने सरकार की आलोचना करने के लिए विपक्षी पार्टियों की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां टीआरएस सरकार द्वारा पिछले चार सालों के दौरान शुरू की गई कल्याणकारी और विकास योजनाओं को पचा नहीं पा रही हैं।