
नई दिल्ली। भारत और चीन की दोस्ती एक बार फिर मजबूती के साथ सामने आई है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शुक्रवार को भारत दौरे पर पहुंचे। चेन्नई के महाबलीपुरम में पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात होगी। इससे पहले चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का चेन्नई एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। पारंपरिक नृत्य और गान के साथ स्वागत किया गया। जिनपिंग ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।