बता दें कि बिहार के सीएम और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार का विरोध कर चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव रोचक बना दिया है। उसके बाद से एलजेपी और जेडीयू के बीच संबंध खराब हो गए हैं। दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे के प्रत्याशी को हराने की चुनौती दे रहे हैं, जो दोनों के लिए नुकसानदेह हो सकता है।