बता दें कि आज ही एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'सीट बदलने को लेकर कोई सवाल पूछना है तो प्रदेश नेतृत्व से पूछिए। उन्होंने आगे कहा कि वह मुझसे लगातार कह रहे हैं कि मैं अंतिम समय तक जहां से चाहूंगा, चुनाव लडूंगा। इसलिए अब मैं इस पर कुछ भी टिप्पणी नहीं कर सकता। लेकिन मैंने यह जरूर कहा था कि मैं चुनाव लड़ूंगा तो सिर्फ और सिर्फ नवादा सीट से ही लड़ूंगा।'