30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Modi Cabinet Vistar: स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनेंगे चिराग! नित्यानंद राय से मुलाकात के बाद चर्चा तेज

Modi Cabinet Vistar: सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के आखिरी कैबिनेट विस्तार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान को स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 9 Jul 2023, 3:53 PM IST

 chirag-will-become-independent-minister-in-next-modi-cabinet-vistar

चिराग पासवान


लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी NDA का कुनबा बढ़ाने के लिए तैयारी कर रही है। इसके लिए दिल्ली में 18 जुलाई को एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है। इस बैठक से पहले और मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी अपने कैबिनेट का आखिरी विस्तार कर सकते है। ऐसे में सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को मोदी कैबिनेट में स्वतंत्र प्रभार का मंत्री बनाया जाएगा।

मंत्रालय को लेकर डील चल रही

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के आखिरी कैबिनेट विस्तार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान को स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाया जाएगा। इसके लिए चिराग की तरफ से भी सहमति दे दी गई है। लेकिन अभी उनके लिए कौन-सा विभाग तय होगा सिर्फ इसकी डील बाकी है। इसलिए अभी औपचारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की गई है।


नीतीश को रोकने के लिए चिराग को साध रही भाजपा

बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन के बाद उनकी पार्टी दो फाड़ में बंट गई। एक धड़े के अध्यक्ष उनके भाई पशुपति कुमार पारस बने। और दूसरे धड़े का अध्यक्ष उनके बेटे चिराग बने। लेकिन बिहार में जदयू से चिराग पासवान के टकराव के कारण भाजपा उन्हें अपने साथ नहीं रख सकी थी। चिराग पासवान की राहों में उनके चाचा पशुपति कुमार पारस भी रोड़ा बन रहे थे।

लेकिन बिहार में बदलते राजनीतिक समीकरण और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकता के प्रयासों को देखते हुए भाजपा ने आपदा प्रबंधन के तहत चिराग पासवान की एंट्री को फाइनल कर दिया है। रविवार को चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेताओं की बैठक थी। बैठक से पहले नित्यानंद राय से मुलाकात के बाद यह बातें सामने आई हैं।

गृहराज्य मंत्री से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के खबरों के बीच चिराग ने आज पटना में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से उनके आवास पर मुलाकात की। चिराग से मुलाकात को राय ने पारिवारिक और व्यक्तिगत बताया। सूत्रों के मुताबिक चिराग अपने करीबी और प्रमुख नेताओं से मिलने के बाद दिल्ली जाएंगे इस महीने हो रहे मंत्रिमंडल विस्तार में वह शपथ लेंगे।


यें भी पढ़ें: विपक्ष और अवॉर्ड वापसी गैंग को बंगाल में लोकतंत्र की हत्या नहीं दिखती, ममता बनर्जी चुनाव जीतने के लिए… अनुराग ठाकुर