3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM चन्‍नी का बड़ा आरोप, जाते-जाते ईडी के अफसरों ने कहा, ‘PM का दौरा याद रखना’

पंजाब में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी के बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बड़ा आरोप लगाया है। ईडी के जरिए सीएम चन्नी ने कहा कि मुझे फंसाने की साजिश थी। इसलिए मेरे करीबियों पर दबाव बनाने की कोशिश की गई है। चन्नी ने कहा की ईडी के अफसरों ने जाते-जाते कहा है कि पीएम दौरा याद रखना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 19 Jan 2022, 6:30 PM IST

CM Channi Allegation on ED raid says officers said Remember PM visit

CM Channi Allegation on ED raid says officers said Remember PM visit

पंजाब में ईडी कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बड़ा बयान दिया है। सीएम चन्नी ने इसे पीएम दौरे से भी जोड़ा है। दरअसल मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी की तुलना मुगलों से की। साथ ही CM चन्नी ने ये भी कहा कि पंजाब में कांग्रेस का इलेक्शन खराब करने की कोशिश हो रही है। मुझे भी फंसाने की साजिश रची जा रही है। इसमें ईडी का इस्तेमाल हो रहा है।

सीएम चन्नी ने कहा कि ईडी की पूरी कोशिश है कि मेरे रिश्तेदारों को परेशान किया जाए। ईडी (ED) के अफसर जाते हुए कह गए कि 'पीएम का दौरा याद रखना।' चन्नी ने कहा कि, 'मेरे पूर्वजों ने चमकौर साहिब की धरती पर मुगलों के जुल्म सहे, मैं इनके जुल्म सहूंगा चाहे वो मेरी जान ले लें।'

यह भी पढ़ें - अवैध खनन मामले में ईडी के ताबड़तोड़ छापे, सीएम चन्नी के भतीजे के ठिकानों पर दबिश

सीएम चन्नी ने आगे कहा कि पीएम के दौरे के दौरान 'मैं पंजाब के साथ खड़ा रहा। यही नहीं प्रदेश की जनता भी मेरे साथ खड़ी रही। लेकिन बीजेपी को ये बात हजम नहीं हो रही है। यही वजह है कि मुझे फंसाने या दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल

मुख्यमंत्री ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का जिक्र करते हुए कहा कि वो भी बीजेपी से मिले हुए हैं। मुझे धमकी देकर गए कि इलेक्शन नहीं लड़ने देंगे। हर बार चुनाव में ऐसे ही केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल केंद्र सरकार ने करती है। खाली कुर्सियों का बदला मुझसे क्यों?

किसानों पर लाठियां नहीं चला सकता

सीएम चन्नी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मैं किसानों पर लाठियां नहीं चला सकता। मैंने घटना पर खेद भी प्रकट कर चुका हूं। चन्नी ने कहा कि बीजेपी को जब लगता है कि वो जहां जीत नहीं पाएगी तो वज केंद्रीय एजेंसियों को पीछे लगा देती है।

यह भी पढ़ें - AAP के सर्वे में नवजोत सिंह सिद्धू भी जनता की पसंद, जानिए कितने फीसदी वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे

चन्नी ने कहा कि 2018 की एफआईआर में मेरे भांजे का कोई नाम नहीं है। इलेक्शन पर प्रभाव डालने के लिए ये कार्यवाही हो रही है। बता दें कि पंजाब में ईडी ने दो दिन में 10 से ज्यादा ठिकानों पर रेड मारी है। इसमें सीएम चन्नी की पत्नी के भाई भी शामिल हैं। रेड में ईडी ने बड़ी धनराशि जब्त की है।