11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम कुमारस्वामी बजट पेश करने पहुंचे विधानसभा, कर्जमाफी का ऐलान संभव

सीएम ने कहा कि बजट पेश करने का यह मेरा पहला अनुभव है। मैं इसे चुनौती के तौर पर देखता हूं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 5 Jul 2018, 11:40 AM IST

kumarswami

सीएम कुमारस्वामी बजट पेश करने पहुंचे विधानसभा, कर्जमाफी का ऐलान संभव

नई दिल्‍ली। कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी आज अपना पहला बजट पेश करने के लिए विधानसभा पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक वह किसानों की कर्जमाफी की घोषणा कर सकते हैं। विधानसभा चुनावों के दौरान जेडीएस ने अपने-अपने घोषणापत्र में इसका ऐलान किया था। उनके इस ऐलान का अब कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी का भी समर्थन हासिल है। बजट पेश करने के लिए विधानसभा पहुंचने पर उन्‍होंने कहा कि बजट पेश करने का यह मेरा पहला अनुभव है। मैं इसे चुनौती के तौर पर देखता हूं।

कर्जमाफ करेगी कुमारस्‍वामी सरकार
इससे पहले बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर विश्वास जताया था कि सरकार अपने चुनावी वादे के मुताबिक किसानों का कर्ज माफ करेगी और यहीं से पूरे देश के किसानों के लिए उम्मीद पैदा होगी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि कर्नाटक में बजट की पूर्व संध्या पर मुझे पूरा भरोसा है कि कुमारस्‍वामी सरकार किसानों की कर्जमाफी करने और खेती को अधिक मुनाफे का काम बनाने के हमारे वादे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा था कि यह बजट पूरे देश के किसानों की खातिर कर्नाटक को आशा की किरण बनाने के लिए हमारी सरकार के पास एक अवसर की तरह है।

राजकोषीय व्यवस्था पर असर
राज्य में किसानों के ऊपर के 53,000 करोड़ रुपए ऋण बकाया है। चुनाव प्रचार के दौरान कुमारस्‍वामी ने इसे माफ करने का किसानों से वादा किया था। जानकारों का मानना है कि अगर कांग्रेस-जेडीएस सरकार अपना वादा पूरा करती है तो इससे राज्य की राजकोषीय व्यवस्था प्रभावित होगी। इससे पहले सत्तारूढ़ रही कांग्रेस ने भी 8,165 करोड़ रुपए किसानों का कर्ज माफ किया था जिससे 22,27,506 किसानों को लाभ मिला था। लेकिन पूर्व की कांग्रेस सरकार के इस फैसले से सिर्फ उन्हीं किसानों को फायदा मिल पाया था जिन्होंने सहकारी बैंकों से 50,000 से 20 जून 2017 तक कर्ज लिया था।