मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ लोग बंगाल में हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि बंगाल में हिंसा की कोई जगह नहीं है। वह सिलीगुड़ी में उत्तर बंग उत्सव के उद्घाटन समारोह में बोल रही थीं। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उत्तर बंगाल हमेशा से ही उपेक्षित और पिछड़ा हुआ क्षेत्र रहा है। लेकिन जब से तृणमूल कांग्रेस सत्ता में आई है तब से उत्तर बंगाल के विकास के लिए लगातार काम करती आ रही है। यही वजह है कि यहां के लिए अलग से मिनी सचिवालय और छह के बदले आठ जिला पुलिस कमिश्नर, कई विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और स्कूल कॉलेज तैयार किए जा रहे हैं।