5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम मनोहर लाल खट्टर का बड़ा खुलासा, कहा – किसान आंदोलन में गलत इरादे से घुसे कुछ लोग

किसान आंदोलन में शामिल कुछ लोग गलत। आंदोलन में शामिल कुछ लोगों के इरादे नेक नहीं।
less than 1 minute read
Google source verification
Manohar khattar

किसान आंदोलन में शामिल कुछ लोग गलत।

नई दिल्ली। कृषि संबंधित कानूनों के लिखाफ जहां केंद्र सरकार और किसानों के बीच तकरार जारी है, वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि हमें अज्ञात स्रोत से भीड़ में कुछ अवांछित तत्वों के शामिल होने की सूचना मिली है। यह सूचना अभी पुष्ट नहीं है। कन्फर्म होने के बाद इस बारे में डिटेल में खुलासा करूंगा। उन्होंने कहा कि वीडियो में कुछ लोग कहते नजर आ रहे हैं कि जब इंदिरा गांधी का काम कर सकते हैं तो मोदी का क्यों नहीं कर सकते। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ये बात किसान आंदोलन में खालिस्तान समर्थकों को लेकर पूछे गए सवाल में जवाब में कही।

आंदोलन में हरियाणा के किसान शामिल नहीं

सीएम खट्टर ने इस बात का भी दावा किया है कि किसान आंदोलन में हरियाणा के किसान शामिल नहीं हैं। किसान आंदोलन के लिए पंजाब जिम्मेदार है। उन्होंने हरियाणा पुलिस को संयम बरतने पर धन्यवाद दिया है। ये बात अलग है कि हरियाणा पुलिस पर किसानों के ऊपर लाठीचार्ज करने और आंसू गैस के गोले छोड़ने को लेकर आलोचना हो रही है।