
मेघालय में कांग्रेस की बड़ी जीत, 3191 वोट से मियानी हुई विजय
नई दिल्ली। मेघायल में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। कांग्रेस उम्मीदवार मियानी डी शिरा ने मेघालय की अंपाती विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर ली है। मियानी ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उम्मीदवार जी मोमीन को 3191 वोटों के अंतर से हराया। गौरतलब है कि इस सीट पर तीन उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे थे।
कांग्रेस की बड़ी जीत
यहां आपको बता दें कि मियानी डी शिरा संगमा की बेटी हैं। संगमा 27 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में अंपाती और सोंगसाक दोनों क्षेत्रों से जीत गए थे, जिसके बाद उन्होंने अंपाती विधानसभा सीट को छोड़ दिया। अंपाती में कांग्रेस उम्मीदवार मियानी डी शिरा (मुकुल संगमा की बेटी), मेघालय डेमोक्रेटिक गठबंधन की ओर से नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उम्मीदवार जी मोमीन और स्वतंत्र उम्मीदवार सुभांकर कोच के बीच यहां त्रिकोणीय मुकाबला था।गौरतलब है कि इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 28,699 मतदाता हैं। सोमवार को हुए मतदान में 90.55 प्रतिशत वोटिंग हुई। फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर 90.7 फीसदी वोट पड़े थे।
गौरतलब है कि इस जीत के साथ मेघालय में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इस जीत के साथ कांग्रेस के खाते में 21 सीटें हो गई है। अब तक राज्य में कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी दोनों की 20-20 सीटें थीं। फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में एनपीपी को 19 सीटें मिली थीं। हालांकि, उम्मीदवार की मौत की वजह से विलियमनगर सीट पर देरी से हुए चुनाव में एनपीपी को जीत हासिल हुई थी और उसकी सीटों की संख्या भी 20 हो गई। वहीं कांग्रेस की ओर से संगमा के सीट छोड़ने से उसकी सीटों की संख्या घटकर 20 रह गई थी।
बतादें कि इस समय मेघालय में एमडीए सरकार की सरकार है। नई सरकार में भाजपा और क्षेत्रीय पार्टियां शामिल हैं। छह गैर कांग्रेस पार्टियां और एक निर्दलीय विधायक ने मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (एमडीए) का गठन किया है। इस गठबंधन में एनपीपी (19), यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (6), पीपुल डेमोक्रेटिक फ्रंट (4), हिल स्टेट पीपुल डेमोक्रेटिक पार्टी (2), भाजपा (2) और एनसीपी (1) के अलावा दो निर्दलीय भी शामिल हैं।
Updated on:
31 May 2018 01:05 pm
Published on:
31 May 2018 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
