राव ने कहा कि दोनों दलों का अस्तित्व संकट में पड़ चुका है, ऐसे में तमाम नेता भाजपा में आने के लिए लाइन लगा सकते हैं। 5 दिसंबर को हुए मतदान के बाद सोमवार को आए नतीजों में भाजपा को 15 में से 12 सीटें जहां मिलीं, वहीं कांग्रेस को महज दो सीटों से संतोष करना पड़ा। होसकोटे सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली।