अजय माकन ने पीसी के दौरान सबसे पहले अरविंद केजरीवाल का 2014 का एक वीडियो दिखाया, जिसमें वे ये बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं कि, 'एक अभी महिला ने बताया, पूरी दिल्ली में इन्होंने रेसीडेंशियल एरिया में दारू के ठेके खोल दिए। ये व्यवस्था की जाएगी कानून के अंदर अगर महिलाएं प्रस्ताव दें कि ये ठेके कहीं और शिफ्ट की जाएं तो वो शराब का ठेका बंद कर वहां से हटाना पड़ेगा।' केजरीवाल के इस पुराने वीडियो को दिखाकर कांग्रेस ने सीधा सवाल किया कि महज सात वर्षों में केजरीवाल कैसे इतने बदल गए?