28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन तलाक पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, मुस्लिम ही नहीं इन धर्मों में भी हुआ महिलाओं से बुरा बर्ताव

तीन तलाक पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद के बिगड़े बोलों से खड़ा हुआ बड़ा विवाद, प्रतिक्रिया देने में फिसल गई हुसैन की जुबान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 10 Aug 2018, 11:08 AM IST

congress

तीन तलाक पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, मुस्लिम ही नहीं इन धर्म में भी हुआ महिलाओं से बुरा बर्ताव

नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र का आज आखिरी दिन है और ऐसे में सरकार एक बार फिर कोशिश करेगी कि तत्काल तीन तलाक को दंडनीय अपराध बनाने से संबंधित बिल को पारित कराया जा सके। इसको लेकर भाजपा संसद में सांसदों और पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक भी कर रही है, लेकिन इस बीच कांग्रेस के एक नेता और राज्यसभा सांसद का बड़ा और विवादित बयान सामने आया है। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा है कि महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव सिर्फ मुस्लिम समाज या धर्म में ही नहीं हो रहा है। बल्कि महिलाओं के साथ ज्यादती हर धर्म चाहे वो क्रिश्चन हों, सिख हों या फिर हिंदू सभी धर्मों में महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव देखने को मिला है।


हुसैन यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि 'हिंदू धर्म में तो राम भगवान ने एक धोबी के आरोपों पर ही अपनी पत्नी सीता को घर से निकाल दिया था'। इस विवादित बयान के बाद जमकर बवाल मच गया है। भाजपा के कई नेताओं ने हुसैन ने माफी मांगने की बात कही है। दरअसल संसद में आज पेश होने वाले तीन तलाक बिल को लेकर हुसैन दलवाई अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।


तीन तलाक पर इन नेताओं के बिगड़े बोल
ऐसा नहीं है कि तीन तलाक पर हुसैन दलवाई ने ही विवादित बयान दिया है। हुसैन से पहले भी कई नेता इस मुद्दे पर विवादित बयान दे चुके हैं। हाल में तीन तलाक मामले पर समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रियाज अहमद ने बेतुका बयान देकर हंगामा खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि कोई मर्द अपनी पत्नी को किसी गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लेता है ऐसे में दो ही विकल्प हैं या तो उनकी हत्या कर दी जाए या तीन तलाक दे दिया जाए. हत्या न हो इसलिए तीन तलाक दिया जाता है।

वहीं विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाली विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की नेता साध्वी प्राची ने कहा था कि 'धर्म परिवर्तन कर शादी करने से मुस्लिम लड़कियां खुद को तीन तलाक और हलाला जैसी कुरीतियों से बचा सकती हैं। हिंदू धर्म में शामिल होकर महिलाएं खुद को जिंदगी भर के उत्पीड़न और धमकियों से बचा सकती हैं।