के एन रंजना ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जैसे ही प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के शपथ लेने तक ही जी. परमेश्वर कर्नाटक डिप्टी सीएम हैं। प्रधानमंत्री के शपथ लेते ही परमेश्वर मंत्री नहीं रह पाएंगे और न ही यह सरकार चलेगी। कांग्रेस नेता के इस बयान से अचानक कर्नाटक में फिर सियासत तेज हो गई है। वहीं, इससे पहले कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने कहा था कि गठबंधन का कोई विधायक बीजेपी में नहीं जा रहा है। बीजेपी ने पूर्व में भी सरकार गिराने की कोशिश की है, भविष्य में भी कोशिश करेंगे लेकिन मौजूदा सरकार अपनी मियाद पूरी करेगी।