कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ( Kapil Sibal Attack on Modi Governmnet ) ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि घमंड के साथ कभी सरकारें नहीं चलती। यह सरकार घमंड में चूर है, लेकिन यह पता नहीं किसी बात का घमंड है। सिब्बल ने न्यायाधीशों के तबादलों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने पर जजों का तबादला किया गया है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ( Ex Central Minister ) ने कहा कि भूखमरी के इंडेक्स में 117 देशों में से भारत की 102वीं रैंक है। यदि सरकार अपने एजेंडे से इतर इस पर काम करती, तो आज यह हालात नहीं होती। लेकिन, सरकार तो गरीबों से सोशल डिस्टेंसिंग ( Social Distance ) कर रही है। हजारों लोग भुखमरी से मर गए। कपिल सिब्बल ने सवाल किया कि क्या राम मंदिर ( Ram Mandir ), तीन तलाक ( Triple Talaq ), सीएए ( CAA ) के एजेंडे से देश में गरीबी मिट गई?