राहुल ने वीडियो में कहा, आप यह क्या कर रहे हैं। इस हरकत से ट्विटर ने यह साबित कर दिया है कि वह न्यूट्रल प्लेटफॉर्म नहीं है। निवेशकों के लिए यह खतरनाक चीज है, क्योंकि राजनीतिक मुकाबले में किसी का साइड लेना ट्विटर के लिए गलत अंजाम वाला हो सकता है। राहुल ने कहा, हमारे लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। हमें संसद में बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। मीडिया पर नियंत्रण है। मैं मानता हूं कि एक उम्मीद की किरण थी, जहां हम ट्वीट के जरिए अपनी बात रख सकते थे, मगर ऐसा नहीं है। इससे पता चलता है कि ट्विटर न्यूट्रल प्लेटफॉर्म नहीं है बल्कि, ऑब्जेक्टिव है। इसका कुछ लोग अपने तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं।