कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने गांदेरबल में खीर भवानी मंदिर में दर्शन किया, फिर वह हजरतबल दरगाह पर सजदा करने गए। इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार से दो मंाग की। पहली, जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य और दूसरी, यहां स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं।