3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह और शरद पवार मुलाकात मामले में हुई कांग्रेस की एंट्री, बोला- देश को बताएं क्या हुई बातचीत

अमित शाह-शरद पवार मामले में कांग्रेस ने पूछा सवाल, बोले- जनता के इस मुलाकात का एजेंडा जानने का हक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 29 Mar 2021, 10:23 AM IST

Amit Shah Sharad pawar

महाराष्ट्र में बढ़ी सियासी हलचल

नई दिल्ली। महाराष्ट्र ( Maharashtra ) की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चीफ शरद पवार के बीच हुई मुलाकात ने प्रदेश का सियासी पारा हाई कर दिया है।

हालांकि एनसीपी इस मुलाकात की खबरों को खारिज कर रही तो वहीं अब सहयोगी दलों ने ही इस मुलाकात को लेकर घेराव शुरू कर दिया है। शाह-पवार मुलाकात मामले में अब कांग्रेस की भी एंट्री हो गई है। कांग्रेस ने इस मुलाकात को लेकर सवाल खड़े किए हैं। यही नहीं कांग्रेस ने कहा है कि दोनों के बीच भी बातचीत हुई है उसे देश के सामने रखा जाए।

यह भी पढ़ेँः महाराष्ट्र: CM उद्धव ने कोरोना हालातों का जायजा लिया, लॉकडाउन के दिए संकेत

महाराष्ट्र में शाह-पवार की मुलाकात की खबरों से उठे सियासी बवंडर में अब कांग्रेस भी कूद गई है। एनसीपी की ओर से इस मीटिंग की खबरों को खारिज करने के बाद भी कांग्रेस के सवालों ने मामले थोड़ा उलझा दिया है।

जनता को जानने का हक
कांग्रेस नेताओं ने सवाल खड़े किए है। कांग्रेस ने मीटिंग को लेकर कहा है कि अगर गृह मंत्री देश के किसी बड़े नेता से मिल रहे हैं तो ये देश को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की जनता को जानने का हक है।

शाह-पवार की कथित मुलाकात को लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने सवाल खड़े किए हैं। संदीप दीक्षित ने इस गुप्त मुलाकात को लेकर पूछा है कि, 'अगर गृह मंत्री किसी बड़े नेता से मिलते हैं, तो देश को जानने का हक है कि बड़े नेताओं के बीच क्या बात हुई।'

आपको बता दें कि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना ने मिलकर महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनाई है। ऐसे में अपने ही सहयोगी दल पर निशाना साधना प्रदेश की सियासत में बड़ी हलचल के संकेत दे रहा है।

नवाब मलिक ने बताया अफवाह
इससे पहले एनसीपी नेता नवाब मलिक ने गुप्त मुलाकात की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, गुजरात के एक न्यूज पेपर में खबर छपी है कि शरद पवार साहब और प्रफुल्ल पटेल ने अमित शाह से मुलाकात की।
पिछले दो दिनों से ट्विटर पर ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं। ऐसी कोई भी मुलाकात दोनों के बीच नहीं हुई है।

बीजेपी पर बोला हमला
मलिक ने मुलाकात को तो खारिज कर ही दिया साथ ही बीजेपी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी मुलाकात को लेकर अफवाह फैला रही है।

उन्होंने कहा कि दोनों के किसी के बीच कोई मुलाकात नहीं हुई है। शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल जयपुर से सीधे मुंबई आए थे।

यह भी पढ़ेँः शिवसेना ने पहली बार अनिल देशमुख पर उठाए सवाल, पूछा - सचिन वाझे को असीमित अधिकार

शाह ने दिया था ये जवाब
जब अमित शाह से पवार के साथ हुई मुलाकात को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंनो गोलमोल जवाब देकर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि, सब कुछ सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। जाहिर उनके जवाब में बहुत कुछ छिपा है। जो आने वाले दिनों में साफ होगा।

ये है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मामला शुक्रवार शाम का है। बताया जा रहा है कि एनसीपी के दो बड़े नेता शरद पवार और प्रफुल पटेल अहमदाबाद पहुंचे। इसके बाद दोनों नेताओं ने गांधीनगर जाकर एक गुप्त मीटिंग की। हालांकि इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।