scriptसाकीनाका दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता ने उद्धव ठाकरे को घेरा, राज्यपाल के फैसले को बताया सराहनीय | congress leader targets uddhav thackeray on sakinaka rape case | Patrika News

साकीनाका दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता ने उद्धव ठाकरे को घेरा, राज्यपाल के फैसले को बताया सराहनीय

locationनई दिल्लीPublished: Sep 25, 2021 05:39:54 pm

Submitted by:

Nitin Singh

महाराष्ट्र में बढ़ते दुष्कर्म के मामलों को लेकर उद्धव सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। साकीनाका दुष्कर्म मामले में सरकार के रुख की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता विश्वबंधु राय ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को पत्र लिखा है। कांग्रेस नेता का कहना है कि उद्धव ठाकरे की राजनीतिक चिंता क्षेत्रवाद है।

उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में बढ़ते दुष्कर्म के मामलों को लेकर उद्धव सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मुंबई के साकीनाका दुष्कर्म मामले में महाराष्ट विकास अघाड़ी (MVA) सरकार के रुख की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता विश्वबंधु राय ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को पत्र लिखा है। विश्वबंधु राय ने इस पत्र में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
उद्धव ठाकरे की राजनीतिक चिंता है क्षेत्रवाद

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता ने राज्यपाल को लिखे दो पन्नों के पत्र में इस मामले पर सीएम के रवैये की अलोचना की है। विश्वबंधु राय ने लिखा कि सीएम एक क्षेत्रीय दल के प्रमुख हैं और उनकी राजनीतिक चिंता क्षेत्रवाद है। उन्होंने अपने वोट बैंक को संतुष्ट करने के लिए अन्य राज्यों के लोगों को निशाना बनाया जबकि मुख्यमंत्री को ऐसे मुद्दों पर गंभीर होना चाहिए।
रेप के आरोपियों को हो फांसी

इसके साथ ही पत्र में उन्होंने महाराष्ट्र में महिलाओं के प्रति बढ़ते रेप और हिंसा मामले पर विधानसभा में विशेष सत्र बुलाने के राज्यपाल के प्रस्ताव की सराहना की। विश्वबंधु ने कहा कि आपने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है, इसके लिए मैं आभार प्रकट करता हूं। साकीनाका रेप कांड के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अप्रत्यक्ष रूप से परप्रांतियों (दूसरे राज्य के लोगों) को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। जबकि बलात्कारी किसी भी भाषा, धर्म, जाति का हो उसकी सजा फांसी होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में जारी पत्रयुद्ध पर बोले चंद्रकांत पाटिल, कहा- उद्धव ठाकरे को राज्यपाल पद का सम्मान करना चाहिए

कांग्रेस नेता विश्वबंधु ने पत्र में महाराष्ट्र में बढ़ते महिला अपराधों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में मुंबई में महिलाओं के प्रति अपराध में 144 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। साल 2020 में महाराष्ट्र में रेप के 2061 मामले दर्ज हुए हैं, इसके अलावा कई मामले प्रतिदिन हो रहे हैं। अगर अब इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो स्थिति और बिगड़ सकती है।
क्या है साकीनाका दुष्कर्म मामला

गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई के साकीनाका (sakinaka rape case) इलाके में एक 30 वर्षीय महिला संग रेप की वारदात सामने आई थी। आरोपी ने महिला की बुरी तरह से पिटाई भी की थी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के कुछ घंटों बाद अस्पताल में महिला की मौत हो गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो