8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक चुनाव: राज्यपाल ने भाजपा को दिया सरकार बनाने का मौका, तो कांग्रेस उठा सकती है यह बड़ा कदम

राज्यपाल ने अगर पहले भाजपा को सरकार बनाने के लिए बुलाया, तो कांग्रेस बड़ा कदम उठा सकती है।

2 min read
Google source verification
cong

नई दिल्ली। कर्नाटक इन दिनों सियासी अखाड़ा बना चुका है। विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद यहां सरकार बनाने के लिए राजनीति पार्टियां एड़ी चोटी एक किए हुई है। पूर्ण बहुमत नहीं मिलने की वजह से कर्नाटक में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। एक ओर जहां भाजपा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। वहीं, दूसरी जेडीएस भी कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने को तैयार है। भाजपा का कहना है कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राज्यपाल उन्हें सरकार बनाने के लिए बुलाएं। अगर ऐसा होता है तो उस स्थित को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

सुप्रीम कोर्ट जा सकती है कांग्रेस

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, अगर राज्यपाल भाजपा को सरकार बनाने के लिए बुलाती है तो कांग्रेस बड़ा कदम उठा सकती है। बताया जा रहा है कि ऐसी स्थिति में कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है। सूत्र का कहना है कि कांग्रेस गवर्नर के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सकती है। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर राष्ट्रपति की शिकायत भी की जा सकती है।

भाजपा को पहले बुला सकते हैं राज्यपाल

इससे पहले जेडीएस के कुमार स्वामी ने कहा कि उनके पास सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत है। राज्यपाल को पहले उन्हें सरकार बनाने के लिए बुलानी चाहिए। लेकिन, सूत्रों की मानें तो राज्यपाल भाजपा को पहले बहुमत साबित करने के लिए निमंत्रण दे सकते हैं। कयास लगाया जा रहा है कि राज्यपाल येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए एक हफ्ते का समय दे सकते हैं।

जेडीएस के विधायकों का परेड शुरू

वहीं, राजभवन के सामने जेडीएस के विधायकों ने परेड शुरू कर दी है। उनकी मांग है कि उनहें शपथ दिलाया जाए। जेडीएस का दावा है कि उनके सभी विधायक उनके साथ हैं और वो सरकरा बनाने में सक्षम हैं।