नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम साफ हो चुके हैं। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिली है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जोड़-तोड़ के समीकरण में जुट गई हैं। हालांकि, भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार बी.एस येदियुरप्पा ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। हालांकि, इस मामले पर राज्यपाल ने अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन, सियासी गलियारों में चर्चा यह है कि भाजपा सरकार बनाने जा रही है। इसी बीच कांग्रेस के एक विधायक ने भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया है।