1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, जानिए किससे की हरियाणा के गृहमंत्री की तुलना

हरियाणा से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने प्रदेश के गृहमंत्री और बीजेपी नेता अनिल विज पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 Jul 2021, 12:40 PM IST

895.jpg

नई दिल्ली। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आम तौर पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहता है। कई बार नेता एक दूसरे के तंज कसने में बिगड़े बोल भी बोल देते हैं। ऐसे ही बिगड़े बोल हरियाणा में कांग्रेस नेता के सामने आए हैं। हरियाणा ( Haryana ) के कांग्रेस विधायक ( Congress MLA ) नीरज शर्मा ने प्रदेश के मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ( Anil Vij )को लेकर विवादित बयान दे डाला है।

कांग्रेस विधायक ने बीजेपी के मंत्री अनिल विज की तुलना गोबर से कर डाली है। दरअसल प्रदेश में विकास के मुद्दे पर सरकार को घेरने के चक्कर में कांग्रेस विधायक ने इस तरह का बयान दे डाला।

यह भी पढ़ेंः कर्नाटक में बनने जा रहे हैं पांच डिप्टी सीएम! दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई

ये मामला
हरियाणा के फरीदाबाद के एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा फररीदाबाद- गुरुग्राम मेट्रो रूट को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे भ्रामक प्रचार को लेकर विरोधियों पर बरस रहे थे। रअसल, इस रूट में प्याली चौक पर मेट्रो को नहीं दिखाया गया है। यही वजह है कि कांग्रेस नेता इसे बीजेपी नेताओं का दुष्प्रचार बताया।

विरोधियों पर भड़क रहे विधायक नीरज शर्मा ने एक सवाल के जवाब में हरियाण के गृहमंत्री अनिल विज को लेकर विवादित बयान दे डाला। शर्मा ने विज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उनकी तुलना गोबर से की।

नीरज शर्मा ने कहा कि, ' गृह मंत्री अनिल विज यदि हमारे यहां विकास करवाते हैं तो ही वे हमारे लिए गब्बर सिंह है अन्यथा वे हमारे लिए गोबर सिंह होंगे।'

इससे पहले कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि प्याली स्मार्ट पार्क में एक ट्यूबवेल को लेकर उन्होंने स्थानीय निकाय विभाग से सवाल पूछा था कि क्या वह ट्यूबवेल पिछले 4 साल से खराब है तो इस पर स्थानीय निकाय मंत्री के यहां से जवाब आया कि वह ट्यूबवेल खराब है।

इस पर कांग्रेस विधायक ने कहा कि 8 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल का निर्माण होना है, लेकिन सरकार चार वर्ष से हर महीने हजारों रुपए वेतन के रूप में क्यों बांट रही है।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री व शहरी निकाय मंत्री अनिज विज अपने विभाग से यही सवाल पूछ लेते कि 4 साल से जब ट्यूबवेल खराब है तो ऑपरेटर किस बात की तनख्वाह ले रहा है? तो समस्या हल हो जाती।
उन्होंने पूछा क्या इसी तरह प्रदेश में विकास किया जाएगा? जबकि यह एरिया शहर की प्रथम नागरिक महापौर का क्षेत्र है।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस में शामिल होंगे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर! राहुल गांधी ने उठाया ये कदम

विरोधियों पर जमकर बरसे
विधायक नीरज शर्मा ने यह भी कहा कि कुछ विरोधी लोग ऐसे हैं जो मेरा विरोध करते-करते अब एनआईटी-86 के विरोध में उतर आए हैं।
विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि ये लोग प्याली चौक पर मेट्रो को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का फोटो लगाकर दुष्प्रचार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को भी ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वे उनकी भी छवि धुमिल कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति