6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार्टून के जरिए कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, कहा- मुस्‍कुराइए आप अंधेर नगरी में हैं

#JanDhanLootYojana के साथ ट्विटर कांग्रेस ने एक एनिमेडेट तस्वीर पोस्ट की है और कैप्शन में लिखा है, मुस्कुराइए...आप अंधेर नगरी में हैं।

2 min read
Google source verification
CONGRESS

नई दिल्ली:राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने के साथ ही कांग्रेस में नई जान आ गई है। जहां वो पहले से अधिक आक्रामक अंदाज में विपक्ष पर हमलावर हो रहे हैं, तो कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम भी बेहद सक्रिय नजर आ रही है। शुक्रवार को पीएनबी स्कैम और भ्रष्टाचारी देशों की सूची में भारत की भारत की रैंकिंग दो पायदान नीचे खिसकने पर एक अगल अंदाज में हमला बोला है। #JanDhanLootYojana के साथ ट्विटर कांग्रेस ने एक एनिमेडेट तस्वीर पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है कि मुस्कुराइए...आप अंधेर नगरी में हैं।

कांग्रेस का ट्विटर वार
कांग्रेस द्वारा ट्वीट की गई तस्वीर में पीएम मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के कार्टून करैक्टर दिखाए गए हैं। इसके अलावा एक बड़ी शार्क को 'घोटालेबाज' बताया गया है, जिसके मुंह में रुपए है।

कब खुलेगी मोदी की नींद
इससे पहले भी कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार में खुली लूट मची हुई है और भारत बड़े भ्रष्टाचारी देशों की सूची में शामिल है। पार्टी ने एक अखबार की खबर भी पोस्ट की है जिसमें एक सर्वेक्षण के हवाले कहा गया है कि 180 देशों की सूची में 2017 में भारत की रैंकिंग दो पायदान नीचे खिसकी है और हम 81वें स्थान पर आ गए हैं। पार्टी ने पीएम मोदी से सवाल किया कि भ्रष्टाचार को लेकर उनकी नींद कब खुलेगी।

घोटालेबाज कर रहे BJP का प्रचार
पार्टी ने एक अन्य ट्वीट में कर्नाटक के रेड्डी बंधुओं का जिक्र करते हुए कहा है कि देश में लगातार घोटाले सामने आ रहे हैं, लेकिन आश्चर्य की बात है कि बीजेपी कर्नाटक में प्रचार के लिए घोटालों के आरोपी रेड्डी बंधुओं की मदद ले रही है। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा है कि मोदी के आशीर्वाद से भ्रष्टाचारी बीजेपी सरकार में सत्ता का आनंद ले रहे हैं।

नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया
कांग्रेस ने नोटबंदी को लेकर भी मोदी सरकार पर हमला किया और कहा कि नोटों की उपलब्धता नोटबंदी के पहले के स्तर के करीब पहुंच गयी है। पार्टी ने सवाल किया कि नोटबंदी से क्या हासिल हुआ और इसके जरिये लोगों के समक्ष संकट क्यों पैदा किया गया। पार्टी ने आरोप लगाया कि बेमतलब के इस फैसले से देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया गया है।