26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी का वादा- कांग्रेस सत्ता में आई तो पटना विवि को मिलेगा केंद्रीय विवि का दर्जा

राहुल ने कहा कि पहले बिहार शिक्षा का केंद्र हुआ करता था लेकिन आज यह राज्य बेरोजगारी का केंद्र बनकर रह गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Feb 03, 2019

bihar

राहुल गांधी का वादा- कांग्रेस सत्ता में आई तो पटना विवि को मिलेगा केंद्रीय विवि का दर्जा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुई जन आकांक्षा रैली को संबोधित किया। उन्होंने वादा किया कि अगर लोकसभा चुनाव में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाएगा।

अब बेरोजगारी का केंद्र बना बिहार: राहुल

राहुल ने कहा कि पहले बिहार शिक्षा का केंद्र हुआ करता था लेकिन आज यह राज्य बेरोजगारी का केंद्र बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारत में नालंदा विश्वविद्यालय की इतनी प्रतिष्ठा थी कि दुनियाभर से छात्र यहां आकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते थे। वहीं केंद्र की मोदी सरकार की तरह बिहार की नीतीश सरकार की वादाखिलाफी की वजह से यह राज्य केवल बेराजगारी का केंद्र बनकर रह गया है।

तेजस्वी ने पीएम को बताया झूठ की फैक्ट्री

वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को झूठ की फैक्ट्री और आरएसएस को उनका रिटेलर (खुदरा विक्रेता) बताया। तेजस्वी ने अपने पिता लालू प्रसाद के अंदाज में कहा कि बिहार के लोग उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाने का काम करते हैं। ऐसे में यहां के लोग अगले चुनाव में बिहार को ठगने वाले से जरूर बदला लेंगे।