
पीएम मोदी के वार पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा-ध्यान रखो... चौकीदार ही चोर है
नई दिल्ली। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'उल्टा चोर चौकीदार को डांटे' वाले बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तुंरत ही प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस दफ्तर से बाहर मीडिया से बात करते हुए पीएम ने कहा कि ध्यान से सुनो मेरी बात, प्रधानमंत्री चोर हैं। उन्होंने देश की जनता से 30 हजार करोड़ रुपए चुराकर अपने दोस्त अनील अंबानी को दिए हैं। मेरी ये बात याद रखना। राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी पार्टी मुख्यालय पर मौजूद थीं, जब वे बयान दे रहे थे।
झूठ बोलकर आपकी आदत खराब हो गई: मोदी
बता दें कि संसद में पीएम मोदी ने विपक्ष के नाता खड़गे के बयान पर पलटवार करते कहा कि जो बात बाहर बोली जाती है वही अंदर बोली जाती है। मतलब यह सिद्ध हो गया कि कांग्रेस के लोग बाहर और अंदर अलग-अलग बात बोलती है, क्योंकि वह झूठ बोलते हैं। पीएम ने कहा कि झूठ बोलकर आपकी आदत खराब हो गई है, आपको सच सुनने में दिक्कत होती है।
उल्टा चोर आज चौकीदार को डांट रहा: मोदी
कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए पीएम ने कहा कि आपातकाल देश में कांग्रेस ने थोपा, लेकिन कहते हैं मोदी बर्बाद कर रहा है। उल्टा चोर आज चौकीदार को डांट रहा है। उन्होंने कहा कि सेनाध्यक्ष को गुंडा आपने (कांग्रेस) कहा और कहते हैं कि मोदी इंस्टीट्यूट बर्बाद कर रहा है। तख्तापलट की कहानियां गढ़ी जाती हैं। सेना की इज्जत पर इतना बड़ा बट्टा लगाया। ये जो आपने पाप किया है, भारत की सेना के सीने पर घाव लग रहा है। आज तक किसी ने ऐसा पाप नहीं किया।
Updated on:
08 Feb 2019 09:16 am
Published on:
07 Feb 2019 08:43 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
