सिद्धू पर रहेगा दारोमदार
कांग्रेस स्टार प्रचारकों में शुमार पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर भी अपने ही प्रदेश में प्रचार का बड़ा दारोमदार रहेगा। प्रदेश की जनता में सिद्धू की खासी पैठ है। ऐसे में पार्टी के प्रचार के लिए वे काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सिद्धू के अलावा केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, हरीश रावत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वीरभद्र सिंह, पवन कुमार बंसल, आनंद शर्मा, राज बब्बर, रंजीत रंजन भी पंजाब और चंडीगढ़ में प्रचार की कमान संभालेंगे।