31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस की एक और सूची जारी, गुणा से ज्योतिरादित्य तो आनंदपुर साहिब से मनीष तिवारी को टिकट

कांग्रेस की इस सूची में 7 उम्मीदवारों के नाम जम्मू-कश्मीर और बिहार के प्रत्याशी के नामों की घोषणा कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 13 Apr 2019, 7:55 AM IST

congress leaders

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस की एक और सूची जारी, गुणा से ज्योतिरादित्य तो आनंदपुर साहिब से मनीष तिवारी को टिकट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने एक और लिस्ट जारी की है। शुक्रवार की शाम सात उम्मीदवारों की सूची जारी की। सूची में मध्य प्रदेश से तीन पंजाब से दो, जम्मू-कश्मीर और बिहार से एक-एक उम्मीदवारों के नाम हैं। मध्य प्रदेश के गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया और मनीष तिवारी को पंजाब के आनंदपुर साहिब से टिकट दिया गया है। मध्य प्रदेश के विदिशा से शैलेंद्र पटेल, और राजगढ़ से मोना सुस्तानी को मैदान में उतारा गया है। वहीं पंजाब के संगरूर से केवल सिंह ढिल्लन को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि बिहार के वाल्मीकिनगर से शाश्वत केदार और जम्मू कश्मीर के लद्दाख से रिजगिन स्पलबर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने पिछले दिनों कीर्ति आजाद को धनबाद से टिकट दिया है।

23 मई को आएंगे चुनाव परिणाम

गौरतलब है कि 17 वीं लोकसभा का चुनाव सात चरणों में हो रहा है। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को हुआ। 20 राज्यों के 91 सीटों पर 66 फीसदी मतदान हुआ है। 19 मई तक आखिरी चरण का मतदान होगा। इसमें कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत EVM में कैद हो गई। दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 सीटों पर होगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 23 मई को चुनाव परिणाम आएंगे।