कांग्रेस ने कहा- व्यक्ति की पहचान उसकी संगत से होती है
कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा है कि व्यक्ति की पहचान उसकी संगत से होती है। कांग्रेस की तरफ से जारी इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आसाराम साथ में दिख रहे हैं। इसके अलावा आसाराम की तारीफ करते हुए उनके भाषण का अंश भी दिखाया गया है, जिसमें मोदी कह रहे हैं कि जीवन में जब मुझे कोई नहीं जानता था, उस समय से बापू के आशीर्वाद हमें मिलता रहा है। इस वीडियो में आसाराम बापू भी नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे हैं। मोदी की तारीफ करते हुए आसाराम कह रहे हैं कि जब धर्मसत्ता और राजसत्ता जब मिलते हैं, तो प्रजा का बेड़ा पार हो जाता है।