28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / सोनिया गांधी के आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

सोनिया गांधी के आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की कार का रास्ता रोका। दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के टिकट कटने की खबरों से थे खफा। करावल नगर और पटेल नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 18 Jan 2020, 2:24 PM IST

congress workers protest

congress workers protest outside sonia gandhi residence

नई दिल्ली। राजनीति में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। हमेशा पार्टी प्रमुख के एक इशारे पर तन-मन-धन न्योछावर करने वाले कई बार पार्टी मुखिया के खिलाफ ही खड़े हो जाते हैं। शनिवार को राजधानी में कांग्रेस पार्टी के सामने भी ऐसी स्थिति आ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

बड़ी खबरः भाजपा ने दिल्ली चुनाव में नहीं दिया इस दिग्गज समेत इतनों को टिकट, इतनी बार अकेले दम पर जीता चुनाव

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक समूह शनिवार को सोनिया गांधी के आवास के बाहर जुटा और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस विरोध प्रदर्शन की वजह आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे से उपजा असंतोष है।

प्रदर्शनकारियों में पटेल नगर और करावल नगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल थे और इन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के संबंध में नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का यह समूह इन अटकलों से नाराज था, जिनमें कहा जा रहा था कि करावल नगर विधानसभा से अरविंद सिंह और पटेल नगर से हरमन सिंह का टिकट कट सकता है।

इतना ही नहीं नाराज प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की कार का रास्ता भी अवरुद्ध कर दिया।

अभी-अभी भाजपा ने जारी कर दी दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची, जानिए किसका नाम जुड़ा और कटा

वहीं, इस संबंध में चोपड़ा ने कहा कि पार्टी द्वारा आज अंतिम घोषणा की जाएगी और इसके लिए सभी उम्मीदवारों के नाम तय किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संभवता पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से भी गठबंधन कर सकती है।

गौरतलब है कि 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के लिए आगामी 8 फरवरी को मतदान होना है और 11 फरवरी को इसके लिए मतगणना की जाएगी।