ये है सेवादल का विशेष प्लान
मिशन 2019 के तहत भाजपा और संघ की रणनीति को भांपते हुए कांग्रेस ने भी पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। इस योजना के तहत नौ अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सेवादल ने तिरंगा यात्रा निकाली थी। इस यात्रा में सेवादल के राष्ट्रीय नेतृत्व तौर पर लालजी देसाई भी शामिल थे। सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई का कहना है कि 1936 में जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महज 11 साल का था और हिंदू राष्ट्रवाद का ककहरा पढ़ रहा था, उस समय सेवादल और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काशी में भारत माता के विशाल मंदिर निर्माण कराया था। इस भारत माता मंदिर का लोकार्पण स्वयं महात्मा गांधी ने किया था।