
नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संपर्क फार समर्थन अभियान के तहत सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डीपी महापात्रा से उनके आवास पर मिले। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने पीएम मोदी सरकार द्वारा पिछले चार साल के दौरान किए गए कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बताया। साथ की भाजपा की आगामी नीतियों व कार्यक्रमों से जुड़ी पुस्तिकाएं भी भेंट की। आपको बता दें कि इस अभियान की शुरुआत 29 मई को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने की थी। इस अभियान का मकसद पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के चार साल को चिह्नित करना और सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालना है।