नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( coronavirus ) का खतरा लगातार देशभर में बढ़ता जा रहा है। कोरोना को भगाने के लिए लगातार केंद्र ( Central Govt ) और राज्य सरकारें आवश्यक कदम उठा रही हैं। इसी कड़ी में राजस्थान ( Rajasthan ) के बाद अब पंजाब सरकार ( Punjab Govt ) ने भी लॉक डाऊन ( Lock Down ) का बड़ा फैसला लिया है।
पंजाब सरकार के निर्देशों के मुताबिक कोरोना वायरस को प्रदेश में फैलने से रोकने के लिए अहम फैसला लिया है। प्रदेश को 31 मार्च तक के लिए लॉक डाउन कर दिया गया है। इतना ही नहीं राजस्थान और पंजाब के बाद अब ओडिशा सरकार ने भी 29 मार्च तक लॉक डाउन का फैसला लिया है। सीएम नवीन पटनायक ने ओडिशा को 29 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया है। हालांकि जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी।
बताया जा रहा है कि अन्य राज्य सरकारें खास तौर पर दिल्ली और गुजरात को लेकर भी जल्द लॉक डाऊन का फैसला लिया जा सकता है।
पंजाब सरकार ने जनता कर्फ्यू के बीच बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों के चलते सीएम अमरिंदर सिंह ( CM Amrinder singh ) ने प्रदेश को 31 मार्च तक लॉक डाऊन करने की आदेश जारी कर दिए हैं।
दरअसल प्रदेश में अब तक 13 केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं एक मौत भी हो चुकी है। इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है और प्रदेश को लॉकडाऊन किया है।
आपको बता दें कि पहले प्रदेश सरकार ने 25 मार्च तक कुछ जिलों में लॉकडाऊन करने का फैसला लिया था। ये होगा लॉक डाऊन में
प्रदेश में लॉक डाऊन के दौरान किसी के भी सड़कों पर आने-जाने व एकत्रित होने पर पूरी तरह से रोक होगी। पूरा प्रदेश अपने घरों में आइसोलेट होकर रहेंगे।
ये रहेंगे खुले 31 मार्च तक पंजाब में सिर्फ मूल-भूत आवश्यकताओं वाली चीजें उपलब्ध रहेंगीं। यानी खाना-पीने, दवाईयां, दूध आदि की दुकाने खुलेंगे। इसके अलावा बिजली, पुलिस और हेल्थ जैसे हॉस्पिटल आदि खुले रहेंगे।
साथ ही ट्रांसपोर्ट के लिए कुछ जरूरी संसाधन उपलब्ध रहेंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य में 31 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है।
इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाएं ही जारी रहेंगी बाकी सब बंद रहेगा। इसका ऐलान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया है।
आपको बात दें कि पंजाब में यूके से आने वाले लोगों की वजह से कोरोनावायरस का खतरा बढ़ा है। राजधानी चंडीगढ़ समेत कई जिलों में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है।