
नई दिल्ली। देशभर में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस ( Coronavirus ) के असर के बीच केंद्र सरकार ( Central Govt ) से लेकर राज्य सरकार तक अपने-अपने स्तर पर निपटने में जुटी हुई हैं। कहीं राहत पैकेज तो कहीं टेस्टिंग लैब बढ़ाकर कोरोना वायरस को भगाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
इस बीच हरियाणा सरकार ( Haryana Govt ) ने भी बड़ा कदम उठाया। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ( CM Manohar lal khattar ) ने लोगों से कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं जुड़े डॉक्टर को हादसे पर 50 लाख रुपए देने का ऐलान किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने किराना व्यापारियों के लिए कोविड हरियाणा ई-वेबसाइट लांच की।
हरियाणा सीएम खट्टर ने कहा कि कोरोना हरियाणा से हारेगा और भारत से भागेगा। उन्होंने ऑनलाइन से बिजली बिल जमा करने पर दो प्रतिशत की घोषणा की।
इसके साथ उन्होंने कहा कि हालात सामान्य होने पर किसानों की पूरी फसल खरीदी जाएगी। खरीद में देरी होने पर किसानों के जिए इनसेंटिव योजना लाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को राज्य की जनता के नाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिेये संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वॉलियंटरों को ई-पास दिए जाएंगे इसके लिए वॉलियंटर जिला प्रशासन पर रजिस्ट्रेशन करवाएं, उन्हें ई-पास मिलेंगे।
सीएम ने जनता से घरों में रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर चीज घर पहुंचाने के लिए व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि बैंकों में पैसा जमा करने की तिथि बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना को लेकर कोई हादसा होने पर आइसोलेशन वार्ड या टेस्टिंग लैब में काम करने के लिए वाले डॉक्टर को 50, नर्स को 30, अन्य के लिए 20 लाख रुपये दी जाएगी।
आपको बता दें कि पहले ये राशि 10 लाख रुपये थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी कोरोना की टेस्टिंग के लिए पांच लैब हैं और इनकी संख्यस बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
Published on:
26 Mar 2020, 2:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.