9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस वर्किंग कमेटीः दिग्विजय, कमलनाथ जैसे दिग्गजों की छुट्टी, हरीश रावत नए असम प्रभारी

कई दिग्गज नेताओं को कांग्रेस कार्य समिति से बाहर कर दिया गया है। इनकी जगह करीब चार दर्जन से ज्यादा नए लोगों को समिति में जगह दी गई है।

2 min read
Google source verification
rahul

कांग्रेस वर्किंग कमेटीः दिग्विजय, कमलनाथ जैसे दिग्गजों समेत 51 की छुट्टी, हरीश रावत नए असम प्रभारी

नई दिल्ली। मिशन लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटी देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मंगलवार को बड़ा बदलाव किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कई दिग्गज नेताओं को कांग्रेस कार्य समिति से बाहर कर दिया गया है। इनकी जगह कई नए लोगों को समिति में जगह दी गई है। इसमें 10 सदस्यों को विशेष आमंत्रित और 18 सदस्यों को स्थाई आमंत्रित सदस्यों के तौर पर नियुक्त किया गया है। नई समिति में कुल 51 सदस्य शामिल हैं।

ट्रंप के दामाद पर कीड़े-मकोड़ों से किराएदारों को परेशान करने का आरोप, न्यूयॉर्क गवर्नर कर रहे जांच

22 जुलाई को होगी बैठक

इस बदलाव को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बड़ा कदम माना जा रहा है। जिन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाय गया है उनमें अधिकांश आगामी विधानसभा चुनावों में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस की नई कार्य समिति की बैठक 22 जुलाई को होगी।

मोदी सरकार को झटकाः कैग का दावा, '19 मंत्रालयों-विभागों ने देश को लगाई 1179 करोड़ की चपत'

बाहर हुए ये दिग्गज

कांग्रेस कार्यसमिति से कई दिग्गज नेताओं को बाहर किया गया है, जिनमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और मौजूदा लोकसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य कमल नाथ, सोनिया गांधी के करीबी रहे जनार्दन द्विवेदी, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, मोहन प्रकाश, सीपी जोशी और मधुसूदन मिस्त्री जैसे नाम शामिल हैं।

स्वामी अग्निवेश को पीटने के आरोपी 20 भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, झारखंड सीएम ने दिए जांच के आदेश

हरीश रावत को असम की जिम्मेदारी

कांग्रेस कार्यसमिति में कई नए लोगों को जगह मिली है। वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को असम का प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है कि पहली बार किसी राज्य के प्रभारी बने सभी लोगों को स्थाई आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा।

पीएम मोदी की रैली में पंडाल गिरने का मामलाः पश्चिम बंगाल भाजपा और ठेकेदार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा

यह है कांग्रेस कार्य समिति के सदस्यों की नई सूची