आपको बता दें कि राज्यपाल वजुभाई वाला द्वारा येदियुरप्पा को सरकार बनाने के लिए न्योता भेजने के खिलाफ कांग्रेस और जेडीएस ने बुधवार रात सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी और तुरंत सुनवाई की अपील की थी। मामले की सुनवाई के लिए आधी रात के बाद कोर्ट खुला था। जस्टिस एके सीकरी, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस बोबडे की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि वे येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण को रोक नहीं सकते हैं। हालांकि शीर्ष अदालत ने कांग्रेस की याचिका शुक्रवार को विचार के लिए अपने पास सुरक्षित रख लिया था। तीन जजों की पीठ ने सरकार बनाने के दावे के लिए येदियुरप्पा ने राज्यपाल को जो चिट्ठी लिखी थी उसे मंगाया है। सीएम येदियुरप्पा की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दोनों चिट्ठी पेश की जाएंगी। उसी के आधार पर शीर्ष अदालत या तो विश्वास मत हासिल करने के लिए फ्लोर टेस्टिंग तक फैसला टाल दे।