नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा भंग करने को सही बताया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सही फैसला लिया है। यह फैसला जम्मू-कश्मीर के लोगों के हित में है। वहीं, विधानसभा भंग किए जाने पर विपक्ष ने विरोध जताया है। विपक्षी पार्टियां इसे लेकर लगातार सवाल उठा रही है। बता दें कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बुधवार को अचानक जम्मू कश्मीर विधानसभा भंग कर दी। पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले थे।