नई दिल्ली। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक गुरुवार देर रात आयोजित की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल हुए। लेकिन बैठक के बाद भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए किसी भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की जा सकी है।