scriptदिल्ली: 2019 विजय का संकल्प लेगी भाजपा, अमित शाह की जगह पार्टी का यह नेता करेगा संबोधित | Delhi: BJP vijay sankalp rally in ramlila ground today | Patrika News

दिल्ली: 2019 विजय का संकल्प लेगी भाजपा, अमित शाह की जगह पार्टी का यह नेता करेगा संबोधित

locationनई दिल्लीPublished: Jan 20, 2019 01:23:14 pm

Submitted by:

Mohit sharma

आगामी लोकसभा चुनाव में फतेह हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी आज यानी रविवार को विजय संकल्प 2019 का आहावन करेगी।

BJP rally

दिल्ली: 2019 विजय का संकल्प लेगी भाजपा, अमित शाह की जगह पार्टी का यह नेता करेगा संबोधित

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव में फतेह हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी आज यानी रविवार को विजय संकल्प 2019 का आहावन करेगी। इस दौरान भाजपा दिल्ली के युवाओं को एकजुट कर उनको लोकसभा चुनाव में विजयी होने का संकल्प दिलाएगी। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा युवाओं को संबोधित किया जाना था, लेकिन उनकी बीमारी के कारण वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे। मनोज तिवारी ने कहा कि अमित शाह के स्थान पर वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान युवाओं को संबोधित करेंगे।

कश्मीर: पीडीपी ने वरिष्ठ नेता अल्ताफ बुखारी को किया बर्खास्त, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

भाजपा अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवराज सिंह चौहान के अलावा डॉ अनिल जैन, अनुराग ठाकुर, तरुण चुग व पूनम महाजन समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही भाजपा ने सभी सांसदों व दिल्ली के प्रमुख नेताओं को भी कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। वहीं, भाजपा सिद्धार्थन ने पार्टी नेताओं के साथ शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर हो रही तैयारियेां का जायजा लिया। आपको बता दें कि विजय संकल्प के माध्यम से भाजपा उन सीटों को फिर से पाने का प्रयास कर रहे, जहां पिछले चुनाव में उसका वोटिंग लेवल डाउन रहा था। पार्टी ने ऐसे में झुग्गी बस्तियां, पुनर्वास कॉलोनियां व ग्रामीण इलाको को शामिल किया है।

ममता की रैली पर भाजपा का पलटवार, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर दिए कार्रवाई के संकेत

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का पुतला

वहीं, इस मौके पर भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंकने की जो योजना बनाई थी, उसको कैंसल कर दिया है। पार्टी ने इसके पीछे राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को कारण बताया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो