6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ममता की ​रैली पर भाजपा का पलटवार, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर दिए कार्रवाई के संकेत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से आयोजित विपक्ष की रैली पर भाजपा ने हमला बोला है।
2 min read
Google source verification
rajiv pratap rudy

ममता की ​रैली पर भाजपा का पलटवार, पीएम मोदी को रोकने लिए बना विपक्षी गठबंधन

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से आयोजित विपक्ष की रैली पर भाजपा ने हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि विपक्ष का यह गठबंधन प्रधानमंत्री मोदी को रोकने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी तुष्टीकरण के खिलाफ लड़ रहे हैं। इससे विपक्षी दल तिलमिला उठे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लेकिन देश की जनता समझदार है और उन पर विपक्ष का कोई जादू नहीं चलने वाला। रूडी ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही अगली सरकार बनेगी।

कर्नाटक: भाजपा के विधायकों को गुरुग्राम से वापस बुलाया, सरकार को अस्थिर करने का नहीं प्रयास

उम्रकैद की सजा ने बढ़ाई राम रहीम की बेचैनी, जेल में छोड़ा खाना—पीना छोड़ गर्म पानी पी रहा गुरमीत

भाजपा नेता ने शुत्रध्न सिन्हा को मौकापरस्त बताया। शत्रुघ्न के ममता की रैली में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की इच्छाएं बड़ी होती हैं। भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि पार्टी ने शत्रुघ्न सिन्हा का संज्ञान लिया है और इस पर जल्द ही फैसला हो सकता है। आपको बता दें कि शनिवार को यहां भाजपा के खिलाफ विपक्ष की रैली में पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। तृणमूल सुप्रीमो अपने कालीघाट निवास से शंख की ध्वनि और तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों के नारों के बीच रैली के लिए रवाना हुईं। ग्राउंड में पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

लालू की बेटी मीसा के विवादित बोल- 'मन हुआ कि रामकृपाल यादव हाथ काट दूं'

दिल्ली पुलिस ने 3 संदिग्धों को किया गिरफ्तार, देश में दंगे भड़काने के लिए बनाया था यह प्लान

पहले से ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लाखों पार्टी समर्थक उन्हें देखकर बेहद खुश हो गए और ममता को देखकर प्यार से दीदी कहते हुए जोर से तालियां बजाने लगे। सुबह से शहर और राज्य के अन्य जिलों से तृणमूल के हजारों कार्यकर्ताओं ने विशाल ब्रिगेड परेड मैदान में पहुंचना शुरू कर दिया। तृणमूल कार्यकर्ता सड़कों पर 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' के नारे लगाते नजर आए।