26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Devendra Fadnavis : 2 साल पहले BJP सरकार में शामिल होना चाहती थी NCP

Coronavirus Pandemic को लेकर उद्धव सरकार की नाकामी पर बोला हमला। कोरोना काल सरकार गिराने का सही समय नहीं। Congress ने उद्धव से चीन के साथ 1 बिलियन डॉलर के करार को रद्द करने की मांग की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 24 Jun 2020, 10:24 AM IST

devendra fadanvis

देवेंद्र फडणवीस ने Coronavirus Pandemic को लेकर उद्धव सरकार की नाकामी पर बोला हमला।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ( Former CM Devendra Fadanvis ) ने एक मराठी चैनल से बातचीत में दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( NCP ) 2 साल पहले बीजेपी से हाथ मिलना चाहती थी। यहां तक कि एनसीपी की महाराष्ट्र सरकार ( Maharashtra Government ) में शामिल होने की इच्छा थी। लेकिन बीजेपी नेतृत्व एनसीपी की कीमत पर शिवसेना को छोड़ना नहीं चाहती थी।

पार्टी ने शिवसेना को दी प्राथािमकता

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्पष्ट कर दिया था कि बीजेपी, शिवसेना (Shiv Sena ) की सहमति के बिना ऐसा नहीं कर सकती है। फडणवीस ने दावा किया कि पार्टी नेतृत्व ने साफ कर दिया था कि हम कांग्रेस को अलग-थलग करना चाहते हैं, लेकिन हम शिवसेना का भी साथ चाहते हैं। अगर वे इसके लिए तैयार हैं तो हम आगे बढ़ने को तैयार हैं।

पार्टी नेताओं के इस रुख की वजह से बात काफी आगे बढ़ने के बावजूद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

Weather Forecast : दिल्ली एनसीआर में 24 घंटे के अंदर बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह समय महाराष्ट्र में सरकार गिराने या बदलने का नहीं है क्योंकि राज्य कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह समय सरकार का मूल्यांकन करने का नहीं है। यह समय Covid-19 महामारी के दौरान मैनेजमेंट ( Crisis Management ) को लेकर के लेकर सरकार के सामने सवाल उठाने की है।

सरकार गिराने का सही समय नहीं

इस समय मुख्यमंत्री बदलो या सरकार गिराने की जरूरत नहीं है। हम महाराष्ट्र में मुख्य विपक्षी पार्टी होने के नाते बीजेपी शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा सरकार की कमियों की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है और यहां सबसे ज्यादा लोगों की इस महामारी से मौत हुई है।

LAC controversy : भारत-चीन के बीच आज हो सकती है संयुक्त सचिव स्तर की वार्ता

अब तो प्रदेश सरकार को बारिश की वजह से भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलगांव सिविल अस्पताल में बारिश के बाद पानी भर गया ( Water Logging in Jalgaon) और ऐसी हालत में मरीजों की बुरी स्थिति देखने को मिली। प्रशासनिक अनदेखी के शिकार इस अस्पताल में सुविधाओं के अभाव की खबरें भी आती रहती हैं।

चीन से करार रद्द करे उद्धव सरकार

कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ( Congress Leader Manish Tiwari ) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से अपील की है कि वह चीन की कंपनी के साथ हुए 1 बिलियन डॉलर के समझौते (1 billion dollar agreement ) को रद्द कर दें। कुछ दिन पहले ही चीन की ग्रेट वॉल मोटर्स ने महाराष्ट्र सरकार के साथ 1 बिलियन अमरिकी डॉलर का करार किया था। मनीष तिवारी की अपील भारत-चीन तनाव और सीमा पर भारतीय सैनिकों की हत्या किए जाने के संबंध में की गई है।