26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राहुल गांधी के बॉस होने से हताशा में हैं कांग्रेस अध्यक्ष’, पीएम मोदी के पिता वाले बयान को लेकर कपिल मिश्रा ने खरगे को घेरा

Kapil Mishra Reaction: मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर सियासी घमासान तेज हो गया है। कपिल मिश्रा, संजय सरावगी और गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा, वहीं बीजेपी ने देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 26 Oct 2026, 11:33 AM IST

Kapil Mishra Reaction

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कपिल मिश्रा ने दी प्रतिक्रिया (Photo-IANS)

Mallikarjun Kharge Controversy: बिहार में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं बीजेपी इस मामले को लेकर देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसे खरगे की हताशा बताया है। वहीं बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री के दिवंगत माता-पिता को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

'राहुल गांधी के बॉस होने से हताश हैं खरगे'

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह मल्लिकार्जुन खरगे की व्यक्तिगत बात नहीं, बल्कि उनकी हताशा का परिणाम है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस व्यक्ति का बॉस राहुल गांधी हो, उसका हताश होना स्वाभाविक है।

कपिल मिश्रा ने कहा कि राजनीति में वास्तविक मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। हर राजनेता की प्राथमिक जिम्मेदारी राष्ट्र को पहले रखना होनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश के दुर्भाग्य से विपक्ष यहां राष्ट्रविरोधी और धर्मविरोधी राजनीति कर रहा है। जनता जब विपक्ष को नकार देती है, तो उसके नेता इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगते हैं।

'कांग्रेस की वैचारिक दिवालियापन का प्रमाण'

वहीं इस बयान पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बयान को लेकर नाराजगी जताई है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के दिवंगत माता-पिता को लेकर बार-बार अभद्र, अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कांग्रेस की वैचारिक कमजोरी और हताशा को उजागर करता है।

सरावगी ने कहा कि जनता किसी भी कीमत पर इस तरह की अमर्यादित और आपत्तिजनक बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं करेगी।

भाजपा का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

संजय सरावगी ने बताया कि कांग्रेस नेताओं की कथित आपत्तिजनक बयानबाजी के विरोध में भाजपा ने सोमवार को देशभर में सभी राज्यों के पार्टी मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में बिहार भाजपा भी विरोध प्रदर्शन करेगी।

गिरिराज सिंह ने क्या कहा? 

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के पिता के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष की अपमानजनक बातें कोई इकलौती घटना नहीं हैं। यह उनकी मानसिकता को दर्शाती हैं, यह उनके DNA में ही बसा है। 

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे का यह बर्ताव एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। अगर राहुल गांधी इस पर कोई टिप्पणी नहीं करते हैं, अगर वह खरगे से माफी मांगने की मांग नहीं करते हैं, तो हम देश की जनता को बताते रहेंगे कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से हताशा में काम कर रही है। कांग्रेस अपने अंत की ओर बढ़ रही है। 

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग